मनोज तिवारी के नया फिलिम "पूरब" आ गइल · Jun 9, 02:29 AM

भोजपुरी फिल्मों के चर्चित कलाकार मनोज तिवारी शुक्रवार को अभिनेत्री सादिका रंधावा के संग दर्शकों के बीच खूब ठुमके लगाये। अवसर था राजधानी पटना में भोजपुरी फिल्म-पूरब का प्रीमियर शो का। इस मौके पर दर्शकों ने सिने कलाकारों को अपने बीच पाकर खूब तालियां बजायीं। मौके पर कलाकार मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि यह फिल्म कामयाबी का नया इतिहास रचेगा, क्योंकि इसमें भोजपुरी माटी की खुशबू है। प्रदर्शित नई फिल्म-पूरब में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं की समस्याओं को मुद्दे के रूप उठाया गया है। प्रीमियर शो में फिल्म के निर्माता एम.मुर्तुजा जाफरी, वितरक अभया सिन्हा के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। फिल्म में हिंदी फिल्मों के जाने-माने कलाकार निर्मल पाण्डेय, ब्रजेश त्रिपाठी, देवेन्द्र, अमित परासर और संभावना सेठ समेत अन्य कलाकारों के अभिनय दर्शक देख पायेंगे।
— Sri
Commenting is closed for this article.
दुनिया के पहिला भोजपुरी चैनल : पुरुवा टी0वी0 अब भोजपुरी में हंसाएँगे जॉनी लीवर